Type Here to Get Search Results !

जमुआ में दुकान में घुसकर लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तारनकद राशि, सोने की चेन, दो मोबाइल व दो बाइक बरामद।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमुआ थाना क्षेत्र में जमुआ थाना रोड स्थित एक दुकान सह मकान में हुई लूटकांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 की रात करीब 8:15 बजे ग्राम-जमुआ चौक थाना रोड निवासी बंशी साव के दुकान सह मकान में दो अज्ञात अपराधी ग्राहक बनकर पहुंचे। अपराधियों ने चावल खरीदने के बहाने दुकान खुलवाया और अंदर घुसते ही बंशी साव को डराकर एवं मारपीट कर करीब 50 हजार रुपये नकद तथा एक सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।

घटना के संबंध में जमुआ थाना कांड संख्या-130/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6) के अंतर्गत मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य एवं अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट की राशि, घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन एवं दो मोटरसाइकिल बरामद की।

गिरफ्तार अभियुक्त बिनोद कुमार साव (35 वर्ष), ग्राम मिर्जागंज, थाना जमुआ, जिला गिरिडीह,गुड्डु कुमार लहेरी (28 वर्ष), ग्राम पचमो, थाना सतगावां, जिला कोडरमा,नन्दकिशोर रविदास उर्फ मंटू (31 वर्ष), ग्राम चंदौरी, थाना तिसरी, जिला गिरिडीह शामिल है।वही बरामद सामान में कुल 11,100 रुपये नकद,घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन,पल्सर मोटरसाइकिल संख्या JH11AM-5501,होंडा एसपी शाइन मोटरसाइकिल संख्या JH11AE-4661 मिला है।छापामारी दल में एसडीपीओ खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद, पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार दास, जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव, एसआई रोहित कुमार सिंह, हिरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा, तिसरी थाना प्रभारी शंभु नन्द ईश्वर, एसआई वेद प्रकाश पाण्डेय, एसआई सुमित कुमार सिंह सहित जमुआ थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.