Type Here to Get Search Results !

किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का कल आक्रोश प्रदर्शन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

किसानों की फसल बर्बादी, धान खरीद की राशि भुगतान में देरी, जमीन दाखिल-खारिज की समस्याओं एवं प्रखंड कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी जिला गिरिडीह महानगर की ओर से बुधवार 20 मई को जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने बताया कि गिरिडीह, गांडेय, बेंगाबाद, पीरटांड़ एवं डुमरी प्रखंड मुख्यालयों पर सुबह 11 बजे प्रदर्शन आयोजित किया गया है।

प्रदर्शन के माध्यम से किसानों की बर्बाद फसलों का उचित मुआवजा देने, किसानों के धान की राशि का अविलंब भुगतान करने तथा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 3200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई जाएगी। इसके अलावा अंचल कार्यालयों में जमीन दाखिल-खारिज से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं प्रखंड कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की भी मांग की जाएगी।भाजपा जिला महानगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होंगे। नेताओं ने कहा कि किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार आंदोलन करती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.