बकरीद को लेकर डुमरी व निमियाघाट में पुलिस का फ्लैग मार्च।
SHIKHAR DARPANTuesday, May 26, 2026
0
डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को डुमरी एवं निमियाघाट थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ डुमरी आबिद खान ने किया।इस दौरान इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार सहित दोनों थानों के पुलिस बल मौजूद थे। पुलिस टीम ने बाजार, मस्जिद, ईदगाह क्षेत्र तथा प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
फ्लैग मार्च के दौरान एसडीपीओ आबिद खान ने लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है तथा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि बकरीद को लेकर सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की।