गिरिडीह में साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व सिम कार्ड बरामद।
SHIKHAR DARPANTuesday, May 19, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांडेय थाना क्षेत्र के राताबहियार जंगल में छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। मिली सूचना के आधार पर गिरिडीह पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम आबिद खान के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप कुमार मंडल (26 वर्ष), पिता-ठकरी मंडल, निवासी ग्राम मारगोडीह, थाना-गांडेय, जिला-गिरिडीह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी लोगों को फर्जी आरटीओ ई-चालान ऐ पी के लिंक भेजकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देता था।
वही गिरफ्तार आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने फर्जी फाइल और लिंक के जरिए लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने की बात स्वीकार की है। इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 15/2026 दिनांक 18 मई 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी साइबर अपराध से जुड़ा आपराधिक इतिहास रहा है।छापामारी दल में उपरोक्त के अलावे पु०नि०-सह-थाना प्रभारी रामेश्वर भगत,पु०अ०नि० पुनीत कुमार गौतम, पु०अ०नि० गुंजन कुमार,स०अ०नि० संजय मुखियार शामिल थे।