Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में घायल मोर का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू, इलाज जारी।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम टाटोकियारी टोला बुधवाडीह में वन विभाग की टीम ने घायल मोर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी राजेश साह के बाड़ी में एक मोर घायल अवस्था में पाया गया था। बताया गया कि कुत्ते के हमले में मोर के पंख के कुछ हिस्सों में चोट लग गई थी। सूचना मिलते ही गिरिडीह वन प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी एस के रवि के नेतृत्व में गठित टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को सुरक्षित कब्जे में लेकर उपचार की व्यवस्था की।

वन विभाग ने तत्काल पशु चिकित्सक डॉ. धीरज कुमार से संपर्क कर मोर का इलाज कराया। विभाग की ओर से बताया गया कि मोर की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। रेस्क्यू अभियान में वनपाल अमर विश्वकर्मा, प्रधान वनरक्षी वीरेंद्र कुमार एवं पशुरक्षक भुनेश्वर वर्मा की सक्रिय भूमिका रही। वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के घायल या असहाय अवस्था में मिलने पर तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय पर उसका बचाव और उपचार किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.