Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का उग्र प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और नाकामी के आरोप।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

भीषण गर्मी के बीच शहर में गहराते बिजली और पेयजल संकट को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने गिरिडीह में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदेश नेता सरोज सिंह, कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा समेत जिला, मंडल और पंचायत स्तर के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजली-पानी व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार को घेरा। नेताओं ने कहा कि प्रचंड गर्मी में आम जनता बिजली कटौती और पेयजल संकट से जूझ रही है, लेकिन सरकार और प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बने हुए हैं। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि शहरी क्षेत्रों में बिजली और पानी की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कई वार्डों में अनियमित जलापूर्ति हो रही है और बिजली विभाग समस्या समाधान में विफल साबित हुआ है।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है तथा केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई 6207 करोड़ रुपये की राशि का समुचित उपयोग नहीं किया गया। महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय ने कहा लोग मूलभूत सुविधा से भी वंचित हो रहे है राज्य सरकार 24 घंटे बिजली और निर्बाध रूप से पानी देने के वादे से पूरी तरह मुकर गई है , लोग परेशान है तभी लोगों का आवाज को भारतीय जनता पार्टी उठा रही है राज्य सरकार अब भी नहीं जगती है और पानी बिजली जैसे मूलभूत सुविधा को सही ढंग से लोगों को नहीं दे पाती है तो आने वाला समय में पार्टी आम लोगों के साथ सड़क पर उतरेगी। वही नेताओं ने बताया कि झारखंड भाजपा द्वारा 6 मई से 12 मई तक पूरे राज्य में प्रमंडलवार आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गिरिडीह में भी सोमवार को आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया गया। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक बिजली-पानी की समस्या का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में भाजपा नेता चुन्नू कांत, दिलीप वर्मा, दिनेश यादव, विनय सिंह, नवीन सिन्हा, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, संदीप दंगाइच, मनोज सिंह, सुरेश साव, कामेश्वर पासवान, हरबिंदर सिंह बग्गा, सिंकू सिन्हा, मनोज संघई, यदुनंदन पाठक,  सुरेश मंडल, रंजीत वर्णवाल, संजीव सिंह, कुंदन सिंह, सिकंदर हेंब्रम, मनीष कुमार, महिला नेत्री शालिनी वैश्कियार, ऊषा कुमारी, संगीता सेठ समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.