Type Here to Get Search Results !

अवैध महुआ शराब के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, कार्रवाई की मांग।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड के हरलाडीह में भारत दिशोम आदिवासी संग द्वारा एक बैठाक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित हुए। बैठक में अवैध महुआ शराब के कारोबार को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने गांव में लंबे समय से महुआ शराब बनाने और बेचने को लेकर विरोध किया। जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है और युवाओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शराब के कारण आए दिन विवाद और झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो रही है। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी इस पर चिंता जताते हुए कहा कि गांव का माहौल खराब हो रहा है और परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

इस दौरान नोनी हंसदा, सरिता देवी,फुलमनी देवी, पार्वती देवी, बड़की देवी,प्रतिमा देवी,सहित अन्य ग्रामीणों ने मिलकर इस मुद्दे को उठाया। ग्रामीणों ने पंचायत जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से इस अवैध कारोबार पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे मजबूर होकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है, ताकि गांव में शांति और सुरक्षित वातावरण बहाल हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.