विवाहिता मौत मामले में 72 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार, भेजी गई जेल।
SHIKHAR DARPANTuesday, May 26, 2026
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।
जमुआ थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के मायके पक्ष द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी। इस संबंध में जमुआ थाना कांड संख्या 145/2026, दिनांक 24 मई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85, 61(2), 115(2) एवं 3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस ने मामले में नामजद अभियुक्त दुलारी देवी उर्फ फूलमंती देवी, पति मनोज यादव, निवासी ग्राम गडों, पोस्ट खरगडीहा, थाना जमुआ, जिला गिरिडीह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय सुश्री सुशीला हांसदा के न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।