Type Here to Get Search Results !

बगोदर में मानवता हुआ शर्मसार, 50 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग बच्ची से की छेड़छाड़,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दर्शल एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने मासूम नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामले की सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस हरकत में आई और गांव पहुँच कर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इधर पीड़िता के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों के अनुसार आरोपी ने बच्ची के साथ गलत हरकत की। जिसके बाद बच्ची ने घर आकर पूरी बात बताई।  पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाए गी। पुलिस ने कहा कि बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा और दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.