Type Here to Get Search Results !

तेज रफ्तार का कहर: पैदल मजदूरी करने जा रहे 3 लोगों को पिकअप ने रौंदा, 2 की मौत, 1 गंभीर।

बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।

बिरनी प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मजदूरी के लिए घर से निकले तीन बुजुर्ग लोगों को तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गयामृतकों की पहचान बासदेव साव (70 वर्ष) और लखिया देवी (65 वर्ष, पति लखपत साव) के रूप में हुई है। वहीं धनपत साव (65 वर्ष) इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों बिरनी प्रखंड के जीतकुंडी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों रोज की तरह मंगलवार सुबह भी मजदूरी करने के लिए माखमार्गो की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान राजधनवार से सरिया की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आसपास के ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत प्रशासन को सूचना दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।सूचना मिलने पर बिरनी प्रमुख रामु बैठा और अंचल अधिकारी (CO) संदीप मद्धेशिया मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल धनपत साव को तत्काल इलाज के लिए धनबाद के अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पिकअप वैन चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है।यह हादसा एक बार फिर क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और यातायात नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़ा करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने और सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.