18, एवं 19 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित ।
SHIKHAR DARPANSunday, May 17, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता ।
गिरिडीह स्थित पंडित कृष्णकांत मिश्रा के आवास पर रविवार को जिला स्तरीय सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की एक बैठक जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार पाठक की अध्यक्षता में की गई, जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार मिश्रा प्रदेश महामंत्री शरद चंद्रभक्त उपस्थित थे । बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक की संपुष्टि की गई । 18 एवं 19 जुलाई 2026 को झारखंड प्रांत के गढ़वा में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया । इस अवसर पर सर्वसम्मति से तय किया गया कि गिरिडीह जिला से लगभग 50 लोग सम्मेलन में भाग लेने हेतु गढ़वा जाएंगे । मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार उपाध्याय ने झारखंड सरकार के मंत्री सह स्थानीय विधायक सुदीप्य कुमार सोनू से टेलिफोनिक बातचीत की जिसमें जिले में एक शाकद्वीपीय ब्राह्मण हेतु भवन निर्माण की बात रखी।
वहीं बगोदर प्रखंड के तिरला गांव में विगत 2 सालों से ब्राह्मण परिवार के निजी संपत्ति को कब्जा करने के लिए गांव के मुखिया एवं उसके सहयोगियों द्वारा ब्राह्मण परिवार को सामाजिक बहिष्कार कर प्रताड़ित किया जा रहा है, उनके खेती बाड़ी को भी नहीं करने दिया जा रहा है एवं जो भी लोग ब्राह्मण परिवार के जमीन में खेती-बाड़ी करेगा अथवा इस परिवार से संपर्क में रखेगा उसका भी सामाजिक बहिष्कार एवं उसके साथ मारपीट किया जाता है । उक्त घटना पर ब्राह्मण महासंघ जिले के उपायुक्त एवं एसपी से मांग की है कि इस विषय पर उच्च स्तरीय जांच कर दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाए । न्याय नहीं मिलने पर ब्राह्मण संघ जन आंदोलन पर उतारू हो जाएगा । महिला अध्यक्ष सविता मिश्रा ने संपूर्ण जिला में महिला कमेटी के बिस्तार पर जोर दिया व महिला सशक्तिकरण की बात कही । बैठक में भूषण मिश्रा, कपिल देव उपाध्याय, कुमार पल्लव भक्त, रमेश मिश्रा, गौरी शंकर पाठक, मानस मयंक, आनंद मिश्रा, प्रमोद पाठक, राजेन्द्र मिश्र, प्रियंका मिश्रा, लवली भक्त, सुधांशु पांडे, कुलदीप मिश्रा, बिनोद मिश्रा, शिवदत्त मिश्र बिहार, सीता मिश्रा,सोनी मिश्रा,श्याम सुन्दर पाठक, गुंजन मिश्रा, नवीन मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे ।