मधुबन में सीएफटीयूआई की बैठक, श्रमिक हितों पर मंथन।
SHIKHAR DARPANSunday, May 17, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ के मधुबन स्थित गेस्ट हाउस में रविवार को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया (सीएफटीयूआई) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शेखर महतो ने की, जबकि प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।
इस दौरान संगठन को मजबूत करने तथा गिरिडीह जिले में सीएफटीयूआई के विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। बैठक में केशर जमाल, रामा पंडित, लीलू महतो, समीर आलम, रामानुज शर्मा, महेंद्र महतो, गोवर्धन रजक, संतु पांडेय, अमित पांडेय समेत कई सदस्य उपस्थित थे।