Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र निवासी समुअल हेंब्रम और प्रदीप हांसदा गिरिडीह से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने समुअल हेंब्रम को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रदीप हांसदा की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बेंगाबाद पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.