Type Here to Get Search Results !

खवासटांड में श्री हरिनाम संकीर्तन संघ द्वारा अखंड संकीर्तन का आयोजन।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड प्रखंड के मंडरो पंचायत अंर्तगत खवासटांड में श्री श्री हरिनाम संकीर्तन संघ व नव युवक समिति (हरलाडीह) द्वारा भव्य अखंड संकीर्तन एवं भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 29 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें संध्या 7 बजे से श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में भक्ति भावना, सत्कर्म और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।

इस दौरान श्रद्धालु संकीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे तथा भंडारा में प्रसाद ग्रहण करेंगे। नव युवक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और धर्म लाभ प्राप्त करें।इस समिति में महादेव सेन को अध्यक्ष बनाया गया गया है। जबकि दीनदयाल सेन,साजन मदक,चंदन मदक,हीरालाल मदक,धीरज सेन,अशोक ठाकुर, दिलु ठाकुर देबू मदक,साधन मदक, सोमेन सेन, अमित मदक, बासुदेव मदक,राजू मदक सदस्य बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.