Type Here to Get Search Results !

ईसरी बाजार के जैन मध्य विद्यालय में लो वोल्टेज की समस्या से 300 छात्र परेशान, स्थायी समाधान की मांग।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले के ईसरी बाजार स्थित पारसनाथ दिगम्बर जैन मध्य विद्यालय में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे विद्यालय में अध्ययनरत करीब 300 छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में बिजली की कमी के कारण न तो पंखे सही ढंग से चल पा रहे हैं और न ही पानी टंकी में चढ़ पा रहा है। स्थिति यह है कि स्टेबलाइजर भी कम वोल्टेज के कारण काम नहीं कर रहा है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। भीषण गर्मी के इस दौर में बच्चों की परेशानी और बढ़ गई है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने इस समस्या को लेकर झारखंड विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, डुमरी के सहायक अभियंता को पत्र लिखकर जल्द से जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों पर असर पड़ सकता है। विद्यालय प्रबंधन ने विभाग से अविलंब कार्रवाई कर छात्रों को राहत दिलाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.