गांडेय में CMEGP योजना की राशि लंबित, लाभुकों में नाराज़गी; माले नेताओं को सौंपा आवेदन।
SHIKHAR DARPANMonday, March 09, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गांडेय विधानसभा क्षेत्र के ढोकैयाटांड़ में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना (CMEGP) के तहत लंबित भुगतान को लेकर लाभुकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवेदकों ने आरोप लगाया कि योजना के लिए आवेदन किए काफी समय बीत जाने के बावजूद अब तक कल्याण विभाग की ओर से उन्हें राशि नहीं मिली है, जिससे लाभुकों में नाराज़गी बढ़ रही है।इस संबंध में आवेदकों ने माले नेताओं राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय, मसूदन कोल, किशोर राय और भीम कोल को आवेदन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड सरकार की यह योजना बेरोजगारी दूर करने के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन यदि लाभुकों को समय पर राशि नहीं मिलती है तो यह उनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।माले नेता कन्हाई पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार योजना बनाती है तो उसे धरातल पर भी सही तरीके से लागू करना चाहिए और आवेदकों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले की जानकारी माले विधायक अरूप चटर्जी और विधायक बबलू महतो को भी दी जाएगी।
साथ ही पूर्व विधायक विनोद सिंह और राजकुमार यादव को भी इस विषय से अवगत कराया जाएगा।असंगठित मजदूर यूनियन से जुड़े नेताओं मसूदन कोल, किशोर राय और भीम कोल ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इस मुद्दे को पूरे झारखंड में उठाया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की लंबित राशि जल्द से जल्द सभी पात्र लाभुकों को दी जाए ताकि वे अपने रोजगार की शुरुआत कर सकें।बैठक में यह भी बताया गया कि इस मामले की जानकारी एससी-एसटी-ओबीसी कल्याण मंत्री चमड़ा लिंडा और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल अंसारी को भी दी जा चुकी है।बैठक में रामधनी तुरी, राजू दास, भोला दास, निशा कुमारी, गौतम कुमार शर्मा, सचिन कुमार दास, श्रीमंत तुरी, रिंकू हेंब्रम, प्रदीप दास, प्रदीप साहू, विजय कुमार दास, मीना देवी, राजू कोल, दिगंबर तुरी, हरि राय, बबलू कुमार दास, मोहम्मद मुर्तजा अंसारी, मिंटू कुमार दास, पिंकी कुमारी, कारी देवी, शाहील हसदा, गांधारी देवी, गीत देवी, मुनिया देवी, प्रदीप कुमार, शंकर दास, सूरज दास, दिलीप दास, पेमा दास सहित कई लोग मौजूद थे।प्रतिनिधि रामधनी तुरी और राजू दास ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।