Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने कहा हिंदू समाज और हिंदू संगठन खुश है आज हर मुस्लिम देश एक दूसरे पर वार कर रहे है।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण भाई तोगड़िया मंगलवार को गिरिडीह पहुंचे, जहां मोदी धर्मशाला में आयोजित हिंदू महासम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बयान देते हुए अंतरराष्ट्रीय घटनाओं और देश की राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया दी।पत्रकारों से बातचीत के दौरान तोगड़िया ने कहा कि वर्तमान में कई मुस्लिम देशों के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर हिंदू समाज और संगठन खुश हैं। उन्होंने ईरान, इराक, सऊदी अरब, कुवैत, दुबई, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव का जिक्र करते हुए इसे आपसी संघर्ष बताया।उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि हिंदू हितों की बात करने वाली हर सरकार को हिंदू संगठनों का समर्थन मिलेगा। साथ ही गैस सिलेंडर को लेकर उठे मुद्दों पर कहा कि केंद्र सरकार जल्द समाधान निकालेगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के मुद्दे पर आक्रामक रुख के कारण ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ और अनुच्छेद 370 का हटना जैसे फैसले लिए गए।वहीं रामनवमी पर डीजे विवाद को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब राज्य का हिंदू समाज जागेगा, तो जवाब देने में देर नहीं लगेगी। सम्मेलन के दौरान तोगड़िया ने त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम भी आयोजित किया और महिलाओं, युवतियों व युवाओं को शपथ दिलाई। उन्होंने “हर हिंदू आगे” अभियान के तहत तीन योजनाओं—फ्री वकील, फ्री डॉक्टर और अन्य सामाजिक सेवाओं—की शुरुआत की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इससे पहले बगोदर और डुमरी में भी हिंदू समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.