Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में धूमधाम से संपन्न हुआ गणगौर तीज उत्सव, शिव-गौरी प्रतिमा का हुआ विसर्जन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह में चैत मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाने वाला गणगौर तीज उत्सव शनिवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। 16 दिनों तक चलने वाले इस पारंपरिक पर्व के समापन पर गणगौर, यानी भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया।गणगौर विसर्जन के अवसर पर गिरिडीह के बरवाडीह स्थित मानसरोवर तालाब में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

इस दौरान बताया गया कि नवविवाहित महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए माता पार्वती और भगवान शंकर की पूजा करती हैं।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए पूरे उत्साह के साथ शिव-गौरी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा।इस मौके पर उषा डोकानिया, माया बसयवतिया, किरण मोदी, रीता संथालिया, कविता डोकानिया, बबीता डोकानिया, पूनम डोकानिया, सरिता बस्वतिया, कविता रजगढ़िया, रिया अग्रवाल समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.