Type Here to Get Search Results !

कुएं में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी।

सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक लापता युवक का शव कुएं से बरामद किया गया। मृतक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज निवासी 20 वर्षीय कृष कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कृष कुमार अपने एक रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने नावाडीह गांव आया हुआ था। शुक्रवार शाम से वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सरिया थाना में लिखित सूचना दी गई।शनिवार को घर के पास स्थित एक कुएं में स्थानीय लोगों द्वारा तलाशी के दौरान युवक का शव बरामद किया गया।

शव मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि कृष की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंका गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। घटना की सूचना पाकर जिला परिषद सदस्य अनूप पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी बिंदुओं पर जांच कर रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.