गिरिडीह में डीजे बजाने को लेकर विवाद में चाकूबाजी, एक युवक की मौत, तीन घायल।
SHIKHAR DARPANThursday, March 05, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
होली बीतने के दूसरे दिन गुरुवार की देर रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के हट्टी बाजार स्थित दास टोला मुहल्ले की है।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 10 बजे डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चार युवकों ने तीन सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अजय दास गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं हमले में उनके तीन अन्य भाई भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।घटना में रॉबिन दास, रोनित दास, रोहित दास और रवि दास समेत एक अन्य युवक के शामिल होने की बात सामने आई है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी नीरज सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।