Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में डीजे बजाने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार स्थित रविदास मोहल्ला में गुरुवार रात होली के जश्न के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अजय कुमार दास के रूप में हुई है।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। शुक्रवार सुबह मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर हुट्टी बाजार हटिया गेट के सामने सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।घटना की सूचना मिलते ही मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया। 

मंत्री के आश्वासन के बाद लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से सड़क जाम समाप्त कर दिया।इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.