पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में साप्ताहिक बैठक आयोजित, मनरेगा योजनाओं की हुई समीक्षा।
SHIKHAR DARPANSaturday, March 07, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज मरांडी ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित मनरेगा योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान पंचायतवार लंबित एवं अपूर्ण योजनाओं पर बारी-बारी से चर्चा की गई। बीडीओ मनोज मरांडी ने सभी पंचायतों में चल रही योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि जिन योजनाओं का कार्य अधूरा है। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए।
उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने तथा योजनाओं के नियमित निरीक्षण करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही रोजगार सेवकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं से अधिक से अधिक मजदूरों को जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाए।बैठक में बीपीओ मेरिप्रियंक मरांडी, मनरेगा जेई, सभी पंचायतों के रोजगार सेवक सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।