Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में बांस व लाह चूड़ी शिल्पियों के साथ चौपाल आयोजित, योजनाओं की दी गई जानकारी।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत कुम्हारलालो पंचायत भवन में बुधवार को बांस एवं लाह चूड़ी क्राफ्ट से जुड़े हस्तशिल्पियों के साथ चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत हस्तशिल्प सेवा केंद्र, देवघर द्वारा आयोजित किया गया।चौपाल का मुख्य उद्देश्य हस्तशिल्पियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना और उनके प्रति जागरूक करना था। इस दौरान शिल्पी पहचान पत्र, प्रशिक्षण, गांधी शिल्प बाजार, स्वयं सहायता समूह, ई-कॉमर्स पोर्टल, प्रधानमंत्री बीमा योजना और मुद्रा लोन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में प्रशिक्षण अधिकारी रवि जान रोशन ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए शिल्पियों से मार्केटिंग इवेंट्स एवं अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया।

वहीं झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, कुम्हारलालो के शाखा प्रबंधक निकेश कुमार ने बैंकिंग सेवाओं के साथ मुद्रा लोन एवं कारीगरों के लिए उपलब्ध सब्सिडी की जानकारी दी।सारथी संस्था के सचिव अमित जायसवाल ने आर्टिजन कार्ड के लाभ बताए, जबकि मुखिया प्रतिनिधि सुभाष कुमार ने विशेष रूप से महिला हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कारीगरों की प्रगति से ही पंचायत का विकास संभव है।इसके अलावा मुख्यमंत्री लघु कुटीर एवं उद्यम विकास बोर्ड के प्रखंड उद्यमी समन्वयक दीपक पांडेय ने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए शिल्पियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन रवि जान रोशन ने किया। मौके पर विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ 50 से अधिक बांस एवं लाह चूड़ी शिल्पियों ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.