Type Here to Get Search Results !

मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड़ थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीरटांड़ थाना कांड संख्या-10/26, दिनांक 21/03/2026 के तहत दर्ज मामले में नामजद आरोपी जोंगर साव (उम्र 37 वर्ष), पिता पोखन साव, निवासी गोंदलीटांड़, विशनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023) की विभिन्न धाराओं 127(2), 115(2), 118(2), 109(1), 351(2) एवं 352 के तहत दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीरटांड़ थाना प्रभारी दिपेश कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.