Type Here to Get Search Results !

जमुआ थाना क्षेत्र में पत्थर लदा हाईवा जब्त।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमुआ थाना क्षेत्र में सोमवार को अवैध रूप से पत्थर लदा एक हाईवा वाहन को जब्त किया गया। यह कार्रवाई जमुआ के अंचलाधिकारी नरेश कुमार बर्मा द्वारा की गई जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान वाहन में लदे पत्थर से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए हाईवा को जब्त कर लिया गया।जब्त वाहन को आगे की कार्रवाई हेतु जमुआ थाना को सौंप दिया गया है इस संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.