Type Here to Get Search Results !

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: डुमरी व खुखरा थाना क्षेत्र में छापेमारी, भारी मात्रा में जावा महुआ व शराब नष्ट।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में डुमरी एवं खुखरा थाना क्षेत्रों में संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ और देसी शराब को नष्ट किया गया। मधुबन थाना अंतर्गत अतकी और करमगड़ा क्षेत्रों में पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 75 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया। साथ ही मौके पर संचालित शराब बनाने वाली भट्टियों को भी ध्वस्त कर दिया गया।

वहीं, डुमरी थाना क्षेत्र के करियारी पहाड़ के पीछे तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई, जहां शराब निर्माण के लिए रखे गए जावा महुआ, उपकरण एवं जर्किन में संग्रहित सामग्री को नष्ट कर दिया गया। इधर, खुखरा थाना के डोडोसिमर, पोखरना तथा हरलाडीह ओपी क्षेत्र के मोनाटांड़ और झलवाडीह में खुखरा थाना एवं हरलाडीह ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान करीब 40 किलोग्राम जावा महुआ और 25 लीटर तैयार देसी शराब को नष्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.