Type Here to Get Search Results !

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का लाइव संबोधन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

भाजपा जिला कार्यालय हरिचक में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवर्तन संकल्प सभा का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से सुना। यह सभा कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड, पश्चिम बंगाल में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि झारखंड के भी कई कार्यकर्ता बंगाल चुनाव के निमित्त वहां जाकर संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं और आने वाले समय में भी कई कार्यकर्ता चुनावी अभियान में भाग लेंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय के अलावा नवीन सिन्हा, शैलेंद्र कुमार चौधरी, देवराज, मिथुन चंद्रवंशी, सुरेश मंडल, संत कुमार लल्लू, विवेक गुप्ता विक्की, पवन कंधवे, मनोहर यादव, खिरोधर दास, अरविंद बर्नवाल, ऊषा कुमारी, सदानंद वर्मा और इंजीनियर विनय कुमार सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.