गिरिडीह में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन।
SHIKHAR DARPANThursday, March 19, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के गिरिडीह महानगर जिला इकाई द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।कार्यक्रम की शुरुआत झंडा मैदान से हुई, जहां से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रैली के रूप में टावर चौक तक पहुंचे। रैली के दौरान कार्यकर्ता “हेमंत सोरेन होश में आओ” और “हिन्दू विरोधी सरकार होश में आओ” जैसे नारे लगाते रहे। महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने पद की गरिमा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं और हिन्दू धर्म की संस्कृति, आस्था एवं परंपराओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि देवी-देवताओं के खिलाफ गलत और बेबुनियाद बयान दिए जा रहे हैं, जिसे राज्य की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री अपने बयान पर माफी नहीं मांगते हैं, तो भाजपा चरणबद्ध तरीके से लोकतांत्रिक आंदोलन तेज करेगी। इस प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, पूर्व महापौर प्रत्याशी शैलेन्द्र चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, ई. विनय कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, नगर महामंत्री सिंकू सिन्हा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आकाश सिंह, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, खिरोधर दास, प्रदीप राय, अरविंद चंद्र राय, अजय पाठक, अमित तरवे, गुड्डू राम, आदित्य यादव, जय प्रकाश वर्मा, श्रेयांश सिन्हा, बबलू दास सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।