भाजपा छोड़ 60 युवाओं ने थामा झामुमो का दामन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया स्वागत।
SHIKHAR DARPANThursday, March 05, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
जिले के पचम्बा क्षेत्र से लगभग 60 युवाओं ने भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह सदस्यता कार्यक्रम उत्सव उपवन में आयोजित किया गया, जहां युवाओं ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।बताया गया कि यह पहल प्रमोद कंधवे के प्रयास से हुई, जबकि पंकज कुमार के नेतृत्व में कान्दू टोला पचम्बा के युवाओं ने झामुमो से जुड़ने का निर्णय लिया।कार्यक्रम के दौरान सभी युवाओं ने झामुमो की विचारधारा पर चलने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं का झामुमो से जुड़ना संगठन के लिए मजबूती का संकेत है। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा से झारखंड की जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती रही है और युवाओं की भागीदारी से पार्टी और सशक्त होगी।वहीं झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने भी सभी युवाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि संगठन में शामिल होने वाले युवाओं को सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि झामुमो की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में युवाओं की अहम भूमिका होगी।कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं ने झामुमो की नीतियों के साथ चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।