Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह–डुमरी मुख्य सड़क पर भीषण दुर्घटना, दो गंभीर घायल।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

गिरिडीह–डुमरी मुख्य सड़क पर काला पत्थर के समीप गुरुवार को एक जबरदस्त सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार डुमरी की ओर से गिरिडीह आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 10 फीट दूर जा गिरी।

दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के अटका निवासी नरेश वर्मा सहित एक अन्य व्यक्ति के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल गिरिडीह अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.