Type Here to Get Search Results !

बिरनी स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य पर सवाल, जनप्रतिनिधियों ने रुकवाया काम।

बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।

बिरनी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बन रहे ब्लॉक पब्लिक यूनिट केंद्र भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने निर्माण सामग्री और कार्य प्रणाली पर अनियमितता की आशंका जताते हुए शिकायत कीशिकायत मिलने के बाद उपप्रमुख शेखर सुमन, जिप सदस्य प्रतिनिधि सीताराम पासवान, राजेश विश्वकर्मा, सहदेव यादव, मुंशी विश्वकर्मा समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और गुणवत्ता संतोषजनक नहीं होने का आरोप लगाते हुए तत्काल प्रभाव से काम रुकवा दिया।मौके पर विभागीय कनीय अभियंता को बुलाकर निर्माण कार्य की समीक्षा कराई गई।

जनप्रतिनिधियों ने निर्देश दिया कि कार्य प्राक्कलन (स्टीमेट) के अनुरूप ही किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिप सदस्य प्रतिनिधि सीताराम पासवान ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र आम जनता से जुड़ा महत्वपूर्ण संस्थान है, इसलिए भवन निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य मानक के अनुरूप नहीं हुआ तो आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है और विभागीय स्तर पर जांच प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.