Type Here to Get Search Results !

महुवाटांड़ मोड़ पर माले व असंगठित मजदूर मोर्चा का प्रतिवाद मार्च, फर्जी मुकदमे के खिलाफ आमसभा।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

महुवाटांड़ मोड़ टुंडी रोड स्थित मैदान में भाकपा (माले) और असंगठित मजदूर मोर्चा के बैनर तले बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा दर्ज कथित फर्जी मुकदमे के विरोध में प्रतिवाद मार्च एवं आमसभा का आयोजन किया गया। महुवाटांड़ से सैकड़ों महिला-पुरुष पैदल मार्च करते हुए मुख्य सड़क होते हुए सभा स्थल तक पहुंचे।कार्यक्रम में राजकुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बालमुकुंद प्रबंधन के खिलाफ विधानसभा में आवाज उठाने की जरूरत है तथा प्रदूषण इस क्षेत्र का बड़ा मुद्दा बन चुका है। उन्होंने किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं से एकजुट होकर संघर्ष तेज करने की अपील की और कहा कि पहले भी जांच के बाद सुधार हुआ था, अब फिर बड़े आंदोलन की दिशा में जनता आगे बढ़ेगी।नगर सचिव सह जिला कमेटी सदस्य राजेश सिन्हा ने जीएम परशुराम तिवारी व अन्य पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए मुफ्फसिल थाना में लिखित शिकायत दी है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से सभी आरोप गलत साबित होंगे और प्रबंधन को जवाब देना होगा।

जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण मानकों का पालन नहीं हो रहा, मजदूरी समय पर नहीं मिलती और स्थानीय लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्होंने गिरिडीह डीसी को जांच आवेदन देने की बात कही। किसान नेता पूरन महतो ने जल-जंगल-जमीन की बर्बादी पर चिंता जताते हुए एकजुट आंदोलन की जरूरत बताई।नेताओं मेहताब अली मिर्जा, शंकर पांडेय, अजीत राय और रामलाल मुर्मू ने स्थानीय मजदूरों की संख्या की जांच, न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने और ठेकेदारी व्यवस्था में कटौती रोकने की मांग उठाई। साथ ही गिरिडीह कार्यालय और पिकेट थाना के समक्ष बड़े आंदोलन की घोषणा की गई।सभा को हिमांशु शेखर सिंह, मसूदन कोल्ह, लखन कोल्ह, भीम कोल्ह, सुनील कोल्ह, धनेश्वर कोल्ह, किशोर राय, पवन यादव, दीपक गोस्वामी, वीरेंद्र चौधरी, भिखारी राय, नवीन पांडे, सनातन साहू, अरविंद टुडू, संजय पुरी, सकलदेव कोल्ह, रंजीत राय, दिलचंद कोल्ह, हुबलाल राय, पप्पू दास, पार्वती देवी, नेहा कुमारी, वीणा देवी, एकराम, मंजु देवी और छबिया देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने संबोधित किया।मंच संचालन पवन यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधि ने दिया। कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों की भागीदारी देखी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.