Type Here to Get Search Results !

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं एसपी के द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार मतदान कार्यों की मॉनिटरिंग की गई।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार मतदान कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित संचार प्रणाली के माध्यम से सभी मतदान केंद्रों से निरंतर संपर्क बनाए रखा गया है।

प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों, सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों से नियमित रूप से मतदान की प्रगति की जानकारी ली जा रही है। बैलेट पेपर की उपलब्धता, मतपेटियों की सुरक्षा, मतदान कर्मियों की उपस्थिति तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मौके पर पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका तेज कुमार हांसदा, जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.