Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में निकाय चुनाव के दौरान झड़प, वार्ड 18 के बूथ 4 के पास पत्थरबाजी की चर्चा।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह में नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार सुबह से मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की अलर्ट निगरानी के बीच वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 4 के समीप दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया।जानकारी के अनुसार, बूथ से करीब दस गज की दूरी पर राजू खान और शिवम आजाद के समर्थक आपस में उलझ पड़े। देखते ही देखते विवाद ने झड़प का रूप ले लिया और दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी होने की भी चर्चा रही। कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने तत्काल संज्ञान लिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट गुलाम समदानी और डीएसपी आबिद खान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन की तत्परता से हालात सामान्य हुए और पुनः मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू कराई गई।

फिलहाल बूथ पर शांति है और मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है।इस बीच सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपनी पत्नी के साथ वार्ड संख्या 23 के बूथ संख्या 3 पर मतदान किया। मंत्री ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए मतदान बेहद जरूरी है।इधर बड़की सरिया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत में भी सुबह से मतदान जारी है। युवा से लेकर बुजुर्ग तक उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।जिला प्रशासन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक गिरिडीह नगर निगम में 6.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं बड़की सरिया नगर पंचायत में 10.09 प्रतिशत और धनवार नगर पंचायत में 10.25 प्रतिशत मतदान हुआ है।प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.