Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर अंबेडकर चौक पर चलाया गया जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट वाले चालकों को हेलमेट के उपयोग, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के संबंध में जागरूक किया गया।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के 25वे दिन जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में आज गिरिडीह के अंबेडकर चौक के पास सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधी प्रचार प्रसार की गई साथ ही लोगों को पम्पलेट बाटकर कर जानकारी दी और साथ ही साथ हेलमेट का भी वितरण की गई। वाहन चालकों और नागरिकों के बीच पम्पलेट वितरित किए, जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, और यातायात नियमों के पालन के महत्व को रेखांकित किया गया था। निर्धारित गति सीमा (Speed Limit) के भीतर ही वाहन चलाने की बात कहीं गई। यह अभियान दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम है।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.