पीरटांड़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का भव्य स्वागत, किसान संवाद कार्यक्रम में लिया किसानों का फीडबैक।
SHIKHAR DARPANSaturday, January 24, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू शनिवार को रांची से देवघर जाने के क्रम में पीरटांड़ प्रखंड में उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।प्रदेश अध्यक्ष का सबसे पहले पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद नारायणपुर मोड़ पर सुंडी समाज के लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के बाद आदित्य साहू कुम्हारलालो पंचायत में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक तरीके से सम्मान किया गया।इस मौके पर आदित्य साहू के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं विकास प्रीतम भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने की जबकि संचालन भाजपा नेता एस चंद्रा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो,गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय, गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, गांडेय के पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नू कांत, दिनेश यादव, सुरेश साव, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह, श्याम प्रसाद, पंचम सिंह, मनोज पंडित, अरविंद बर्नवाल, संतोष राणा, अरविंद चंद्र राय, फलेंद्र सिंह, भवानी देवी, सोमनाथ पांडे, भोला वर्मा, प्रशांत तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। *किसानों से सीधा संवाद, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं:- किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किसानों से सीधा संवाद किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और किसान हितैषी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किए हैं।
*इस दौरान किसानों ने उन्हें सरसों :- के फूल भेंट कर सम्मानित किया, जो पूरे कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा।आदित्य साहू ने मनरेगा और बीजी राम योजना पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि पहले मनरेगा के तहत 100 दिन का काम मिलता था, लेकिन अब 125 दिन तक काम देने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बिचौलिया प्रथा समाप्त कर मजदूरी की राशि सीधे लाभुकों के खातों में भेजी जा रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और गरीबों को सीधा लाभ मिल रहा है। *सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद:- कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, किसान एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थकों में उत्साह और जोश साफ नजर आया।