हरलाडीह मामला में भाजपा का शिष्टमंडल पुलिस से की मुलाकात, शीघ्र गिरफ्तारी की मांग।
SHIKHAR DARPANFriday, January 30, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
हरलाडीह में हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर शुक्रवार को भाजपा गिरिडीह शहरी क्षेत्र के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय की अगुवाई में पार्टी का एक शिष्टमंडल खुखरा थाना पहुंचा। जहाँ शिष्टमंडल ने पुलिस पदाधिकारियों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली और दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।इस दौरान शिष्टमंडल की मुलाकात एसडीपीओ सुमीत प्रसाद डुमरी इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद,खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप से हुई। जहां नेताओं ने इस घिनौने अपराध में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पहचान कर अविलंब गिरफ्तारी करने की मांग प्रशासन से की है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को झकझोरने वाली हैं और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। शहरी क्षेत्र के भाजपा जिला अध्यक्ष रंजित कुमार राय ने कहा कि राज्य में अबुआ सरकार होने के बावजूद बहन-बेटियों के साथ इस तरह की घिनौनी हरकतें हो रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य में जल्द से जल्द ठोस और प्रभावी कानून लाया जाए, ताकि हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित रह सकें। इस मौके पर शिष्टमंडल में श्याम प्रसाद, सोम पांडे,रिंकि देवी,पंकज मिश्रा,अमर तुरी,संतोष राणा सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।