पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में वसंत पंचमी के दूसरे एवं तीसरे दिन विद्या की देवी माँ वीणावादिनी सरस्वती को भावपूर्ण माहौल में विदाई दी गई। विदाई से पूर्व सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत माँ सरस्वती की प्रतिमा की खोइछा भराई की रस्म अदा की, जिससे माहौल भावुक हो उठा।शिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित माँ सरस्वती की अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को किया गया। वहीं आज तीसरे दिन रविवार को भी दोपहर से ही प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा निकलनी शुरू हो गई थी, जो देर रात्रि तक चलती रही। अलग-अलग पूजा पंडालों की ओर से अलग-अलग शोभायात्राएं निकाली गईं, जो प्रखंड की विभिन्न सड़कों से गुजरती रहीं।
विसर्जन शोभायात्रा में शामिल विद्यार्थी और श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-थिरकते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते नजर आए।




