Type Here to Get Search Results !

गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा मैदान में मंत्री सुदिव्य कुमार के द्वारा झंडोतोलन किया गया।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम झंडा मैदान में आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार को परेड की सलामी दे कर की गई। इसके बाद माननीय मंत्री और उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने परेड टुकड़ियों का निरीक्षण किया। जिसके पश्चात पूर्वाह्न 9:00 बजे झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर माननीय मंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए शासन-प्रशासन द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को रखा और सरकार की उपलब्धियां गिनाई। गणतंत्र दिवस के समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि सभी अतिथिगणों, अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और गिरिडीह की इस पावन धरती पर उपस्थित मेरे प्रिय भाईयों और बहनों आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

हम यहाँ एकत्र हुए हैं, उस ऐतिहासिक दिन को याद करने के लिए जिसने हमें दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया। 26 जनवरी, 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और हमारे देश ने गणराज्य का गौरव पाया। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। झंडा मैदान के इस मंच से मैं उन सभी वीर सपूतों को नमन करता हूँ, जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। साथ ही मैं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, मौलाना आजाद, सरदार भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, डॉ० बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर जैसे उन तमाम महापुरूषों को नमन करता हूँ, जिनके संघर्षों एवं बलिदानों के कारण हमें आजादी मिली और आजादी के पश्चात आज के ही दिन हमारे देश में एक स्वतंत्र देश का अपना संविधान लागू किया गया।

झारखण्ड की पावन भूमि से बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हू, चाँद-भैरव, नीलाम्बर-पीताम्बर जैसे महानायकों ने हमें प्रेरणा दी। समृद्ध खनिज संसाधनों से परिपूर्ण गिरिडीह की यह पावन धरती जैन तीर्थकरों और वैज्ञानिक धरोहरों के ऐतिहासिक महत्व को अपने में समेटे हुए पूरे देश को गौरवान्वित करने का काम किया है। हमारा प्रयास है कि झारखण्ड का हर नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़े और आगे बढ़े। पिछले वर्षों में जिलान्तर्गत हमने कई योजनाएँ क्रियान्वित की हैं, जैसे-

*स्वास्थ्य विभाग:- गिरिडीह जिला में 179 स्वास्थ्य उपकेन्द्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उत्क्रमित किया गया है, जिसमे कुल 137 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा उपलब्ध करायी जा रही है। वर्तमान में सदर अस्पताल गिरिडीह एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रयोगशाला को सुदृढ़ीकरण किया गया है, जिसमे सभी तरह का जाँच की सुविधा निःशुल्क दी जा रही है। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अन्तर्गत 188 मरीजों को इलाज हेतु संबंधित अस्पताल को 7,50,00,000/- (सात करोड़ पचास लाख) रूपये उपलब्ध कराया गया। गिरिडीह जिला में 164 पंचायतों में नये स्वास्थ्य उपकेन्द्रों के भवन निर्माण का प्रस्ताव राज्य को उपलब्ध कराया गया है ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सके।

*विशेष केन्द्रीय सहायता (SCA) :- गिरिडीह जिला में जिला योजना अनाबद्ध निधि अन्तर्गत विभिन्न प्रक्षेत्रों यथा शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं जल संरक्षण, सम्पर्कता, पेयजल एवं स्वच्छता, आधारभूत संरचनाओं में लगभग 22.00 (बाईस करोड़) रुपये की योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। शिक्षा क्षेत्र में बढावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला के विभिन्न प्रखण्डों के विद्यालयों में अतिरिक्त कमरा निर्माण, चाहरदिवारी निर्माण एवं अन्य आवश्यकतानुसार कार्य कराया जा रहा है। नीति आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा गिरिडीह जिले में प्राप्त Award Money की राशि से विभिन्न प्रक्षेत्रों में पोषण, स्वास्थ्य, कृषि, जीविकोपार्जन, Solar Cold Storage एवं शिक्षा के क्षेत्रों में लगभग 3.00 (तीन करोड़) रुपये की योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। 

*समाज कल्याण विभाग:- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 18,821 योग्य लाभुकों/बालिकाओं को जिलास्तर पर अनुमोदित करते हुए आच्छादित किया गया है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल लक्ष्य 747 में से अब तक सभी 210 योग्य लाभुकों को एकमुश्त राशि 30,000.00 रूपये की दर से लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजनान्तर्गत कुल 4,57,747 लाभुकों को वित्तीय वर्ष- 2025-26 में प्रति माह 2500/- रूपये की दर से कुल-10,40,26,20,000/- (दस अरब चालीस करोड छब्बीस लाख बीस हजार) रूपये का पेंशन भुगतान किया गया। 


*आपूर्ति विभाग:- खरीफ विपणन मौसम में वितीय वर्ष 2025-26 में पैक्सों के माध्यम से अबतक 1,357 किसानों से 85,488.00 (पचासी हजार चार सौ अठासी) क्विटल से अधिक धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है। मुख्यमंत्री सोना-सोबरन, धोती-साड़ी योजना अंतर्गत कुल 3.77,618 (तीन लाख सतहत्तर हजार छः सौ अठारह) लाभुकों को लाभ दिया गया है।

*शिक्षा विभाग :-
1. प्रारंभिक विद्यालयों हेतु कुल 900 सहायक आचार्यों की नियुक्ति हुई है, जिसमें कक्षा 1-5 में 500 तथा कक्षा 6-8 में 400 सहायक आचार्य है।
2. कक्षा 1 से 8 में अध्ययनरत कुल 3,18,178 छात्र/छात्राओं एवं कक्षा 9 से 12 तक कुल 1,08,551 छात्र/छात्राओं को पोशाक उपलब्ध करायी गयी है एवं कक्षा 1 से 8 तक कुल 3,46,725 छात्र/छात्राओं को स्कूल बैग उपलब्ध करायी गयी है।
3. मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग के कुल 18,352 छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है एवं वर्ग 8 के सामान्य वर्ग में अध्ययनरत कुल 2298 छात्र/छात्राओं को साईकिल उपलब्ध कराया गया है।
4. जिले के कुल 605 विद्यालयों में आई.सी.टी. लैब / स्मार्ट क्लास संचालित है।

5. जिले के कुल 54 विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा संचालित है।
6. जिले के 20 विद्यालयों का चयन PM SHRI विद्यालय के लिए किया गया है।
7. जिले में 04 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट (CM SOE) विद्यालय संचालित हैं, जिन्हें CBSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त है।
*खेल एवं पर्यटन:-गिरिडीह जिला ने खेल स्पर्धाओं में कई उपलब्धियां प्राप्त की जिसमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं-
10th World strengthlifting & Incline bench press Championships-2023 के अंतर्गत strengthlifting खेल विद्या में 95 किलो वर्ग में स्वर्ण पद (प्रथम स्थान) एवं कांस्य पदक (तृतीय स्थान) एवं 115 किलो वर्ग में रजत पदक (द्वितीय स्थान) प्राप्त किया है।Khelo India women's League Road Cycling East Zone-2023 के अंतर्गत Cycling में रजत पदक (द्वितीय स्थान) प्राप्त किया है।

खेल के विभिन्न अयामों में गिरिडीह जिला के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भागिदारी सुनिश्चित की है। इस वर्ष बैडमिंटन स्टेट प्रतियोगिता में 01-गोल्ड पदक, 03-सिल्वर पदक एवं 01-ब्रॉज पदक कुल 05-मैडल पदक प्राप्त किया है। साथ ही नेशनल लेवल फुटबॉल प्रतियोगिता में 03-गोल्ड पदक प्राप्त किये हैं।गिरिडीह जिले में विभिन्न प्रखण्ड स्तरीय स्टेडियम / जिर्णोधार कुल 07 एवं सन्निहित राशि 8,92,63,400 रूपये की लागत से स्टेडियम / जिर्णोधार निर्माण कराया जा रहा है।उसरी वाटर फॉल, गिरिडीह को इको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें 10.5 करोड़ की राशि से पार्किंग जोन, पिकनिक जोन, प्लेईंग एरिया, वाच टावर एवं इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है।

*पेयजलापूर्ति योजनाः-
ग्रामीण जलापूर्ति योजनान्र्तगत ग्रामीणों को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 29 अदद बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना में 07 अदद् योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष 22 अदद् बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य प्रगति में है। 10646 अदद एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना में से 8829 अदद एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 

*पेयजलापूर्ति योजनाः-
ग्रामीण जलापूर्ति योजनान्र्तगत ग्रामीणों को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 29 अदद बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना में 07 अदद् योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष 22 अदद् बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य प्रगति में है। 10646 अदद एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना में से 8829 अदद एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 

*जिला ग्रामीण विकास अभिकरण:-
1. प्रधानमंत्री आवास योजना वर्ष 2025-26 तक कुल 1,30,888 आवासों की स्वीकृति के विरूद्ध 1,07,434 आवासों को पूर्ण किया गया है।
2. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना वर्ष 2025-26 तक कुल प्राप्त 3719 आवासों की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 3,402 आवासों को पूर्ण कर लिया गया है।
3. अबुआ आवास योजना- गिरिडीह जिला को अन्तर्गत कुल 56,390 लक्ष्य के विरूद्ध 53,596 आवासों की स्वीकृति दी गई है तथा 13,132 आवास पूर्ण कर लिया गया है।

*कृषि विभाग :-
केन्द्र प्रायोजित योजना अंतर्गत गिरिडीह जिला में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अन्तर्गत प्रति बूँद-अधिक फसल योजना अन्तर्गत गिरिडीह जिला के विभिन्न प्रखण्डों में 221 लाभूक किसानों के खेतों में कुल 155.04 हे0 ड्रीप सिस्टम प्रणाली का अधिष्ठापन किया गया एवं रैन फीड एरिया डवेलपमेंट योजना जिले में दो कलस्टर यथा गिरिडीह प्रखण्ड के पहाड़पुर-155 हे0 एवं डुमरी प्रखण्ड के अतकी एवं छछन्दो में 145 हे0 में आम एवं अमरूद पौधा एवं वर्मी बेड (HDPE) का वितरण कुल 540 लाभूक किसानों के बीच किया गया। साथ ही राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अन्तर्गत Soil Health & Fertility उप योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 16341 मृदा नमूना संग्रहण एवं विश्लेषण कर 11,413 मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जा रहा है एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तथा TRFA अन्तर्गत वर्ष 2025-26 में शत्-प्रतिशत अनुदान पर सरसों, चना एवं मसूर बीज कुल 519.32 क्विंटल का वितरण कुल-13,531 किसानों के बीच किया गया है।

*JSLPS, गिरिडीह :-
गिरिडीह जिला अन्तर्गत सभी 13 प्रखण्डों में कुल 21138 सखी मण्डल का गठन किया गया है जिसमें 241124 परिवारों को जोड़ा गया है। साथ ही 1565 महिला ग्राम संगठन एवं 67 महिला संकुल संगठन का गठन किया गया है। वित्तीय समावेशन के तहत 18072 सखी मण्डलों को 29.23 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त 92 प्रतिशत सखी मण्डलों का बैंक लिंकेज किया गया है जिसके तहत् 713.18 करोड़ की राशि दी गई है।

*विधि व्यवस्था :-
जिले में विधि व्यवस्था के क्षेत्र में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से शांति का माहौल बना हुआ है। इसी का परिणाम है कि विगत वर्ष में विधि व्यवस्था संबंधी कोई गंभीर समस्या उत्पन्न नहीं हुई है। सभी त्यौहार एवं सामुदायिक कार्यक्रम शांतिपूर्वक तरीके सें जिले में सम्पन्न हुए हैं। इस जिले के निवासियों ने देश में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी देश का गौरव अपनी उपलब्धियों से बढ़ाया है। हम उनका सम्मान करते हैं। जिला प्रशासन ऐसे विशिष्ट कार्य करने वाले गिरिडीह के निवासियों का इस मंच से अभिवादन करता हूँ।हमारी सरकार का लक्ष्य झारखण्ड को प्रगति के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। हमारा प्रयास होगा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाएँ समाज के हर वर्ग तक पहुँचे। रोजगार के नए अवसरों का सूजन हो तथा किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जाय। आपके सहयोग की ताकत से निश्चित हीं हमारे प्रयास सफलीभूत होंगे। आइए हम सब एकजुट होकर संकल्प लें कि झारखंड को विकास और खुशहाली की नई उचाइयों पर पहुँचाने का कार्य मिलकर करेंगे।


*प्रशस्ति पत्र दिए जाने वाले प्लाटून...
इसके पश्चात माननीय मंत्री महोदय के द्वारा गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों/कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, अनुमंडल कार्यालय के निम्न वर्गीय लिपिक मित्रजीत मंडल, जिला पोषण समन्वयक, मेरी टुडू को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान आईआरबी 09 को प्रथम, एनसीसी को द्वितीय और कार्मेल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा जिला पुलिस बल, पुरुष, आईआरबी 09, जिला पुलिस बल, महिला, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, हाई स्कूल, गिरिडीह, एनसीसी सीनियर महिला, डीएवी सीसीएल, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सुभाष पब्लिक स्कूल, बीएनएस डीएवी तथा बैंड दल के रूप में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जमुआ को सम्मानित किया गया। वहीं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग गिरिडीह, कृषि विभाग गिरिडीह, पशुपालन विभाग गिरिडीह, मत्सय विभाग गिरिडीह, जिला समाज कल्याण कार्यालय गिरिडीह, गव्य विकास कार्यालय गिरिडीह, JSLPS गिरिडीह, डी० आर० डी० ए० गिरिडीह, उत्पाद विभाग गिरिडीह, जिला उद्योग केन्द्र गिरिडीह, अग्निशमन केन्द्र गिरिडीह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक गिरिडीह, शिक्षा विभाग गिरिडीह एवं जिला आपूर्ति कार्यालय गिरिडीह, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई। इन झांकियों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी प्रथम, समाज कल्याण विभाग और मत्स्य विभाग को द्वितीय तथा जिला विकास अभिकरण की झांकी तृतीय स्थान पर रही। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.