77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उपायुक्त ने अपने आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन किया।
SHIKHAR DARPANSunday, January 25, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उपायुक्त ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण व्यक्त किया। गणतंत्र दिवस भारत के संविधान के लागू होने की ऐतिहासिक घटना का प्रतीक है, जो हमें लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों की याद दिलाता है। सभी जिलेवासियों से आह्वान किया वे संविधान के आदर्शों को अपनाकर एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी भारत के निर्माण में अपना पूर्ण योगदान दें।
मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी , जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, भूमि सुधार उप समाहर्ता, गिरिडीह, सहायक नगर आयुक्त समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।