बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : एनडीए में सीट बंटवारा तय, बीजेपी-जेडीयू को 101-101 सीटें।
SHIKHAR DARPANSunday, October 12, 2025
0
पटना,शिखर दर्पण संवाददाता।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा पूरी तरह से तय कर लिया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को बताया कि सभी सहयोगी दलों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में सीटों का वितरण संपन्न हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को 101-101 सीटें दी गई हैं। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा (RLM) को 6 सीटें और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को 6 सीटें मिली हैं।धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एनडीए के सभी नेता और कार्यकर्ता इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताने के लिए तैयार है।प्रधान ने आगे कहा कि यह सीट वितरण न केवल एनडीए के अंदर एकता और सहयोग की भावना को दर्शाता है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की मजबूती और सामूहिक नेतृत्व की झलक भी पेश करता है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सीट बंटवारा बिहार में चुनावी माहौल को नई दिशा देगा और विपक्ष के सामने एक मजबूत गठबंधन के रूप में एनडीए की स्थिति को और सुदृढ़ करेगा।