Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह के लिए गर्व का पल, अंडर-23 झारखंड टीम में दो तेज गेंदबाजों का हुआ चयन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले के लिए यह गर्व का पल है कि झारखंड स्टेट क्रिकेट संघ की अंडर-23 टीम में जिले के दो युवा तेज गेंदबाजों का चयन किया गया है। सेनादोनी निवासी पंकज देव के पुत्र रौनक देव और चैताडिह निवासी मो. अफसर इस टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। रौनक देव पहले भी झारखंड रणजी ट्रॉफी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं,वहीं मो. अफसर झारखंड अंडर-19 टीम के सदस्य रह चुके हैं। बीते वर्ष पांडिचेरी में आयोजित टीम प्रैक्टिस मैच में शानदार प्रदर्शन के चलते मो. अफसर को अंडर-23 टीम में शामिल किया गया है।

गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के सचिव एवं खिलाड़ियों के कोच तिवारी संतोष ने इस चयन की जानकारी साझा की।वहीं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पवन मिश्रा, पदाधिकारी भरत मिश्रा, बबलू शर्मा, नवीन कुमार सिन्हा, विकास सिन्हा, आलोक रंजन, रंजीत यादव, विक्रम सिन्हा, प्रेम चौरसिया, अजय कुमार, अविनाश कुमार, शैलेश कुमार सोनू, सुदीप कुमार तथा झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के लाइफ टाइम मेंबर अजय बगड़िया, नीलरतन खेतान, राजू बगड़िया, आर.आर. केड़िया और डॉ. विद्या भूषण सहित अन्य पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.