पालगंज श्री बंशीधर मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन भक्तों का उमड़ा सैलाब।
SHIKHAR DARPANSaturday, August 16, 2025
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पालगंज स्थित श्री बंशीधर मंदिर में चल रहे चार दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को भक्तों का भारी उत्साह देखने को मिला। गिरिडीह जिला के अलावा धनबाद, देवघर, जमशेदपुर, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, रांची, रामगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से सैकड़ों श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे।दिनभर श्रद्धालु भगवान का पूजा-अर्चना करते रहे। संध्या समय मंदिर के शिखर गुंबद पर ध्वजारोहण कर भव्य आरती उतारी गई, जिसके बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। रात 9:30 बजे श्रीमद्भागवत कथा के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कराया जाए गा। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन होगा।रात 10 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाए गा। मध्यरात्रि में मंदिर के महंत शिशिर भक्त द्वारा परंपरागत विधि से भगवान का जन्म करवाया जाए गा।
वही दर्शन-पूजन करने वालों में गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडे, साहिबगंज के एसडीएम बैजनाथ उरांव, भाजपा नेता विनय शर्मा,भाजपा जिला मंत्री रंजीत राय, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रीष्म कुमार भक्त, निकुंज केतन भक्ति, चरित्र निकेतन भक्त, विपुल वत्सल, केशव भक्त, अरविंद भक्त, भगवत भक्त, पवन मंदिरवार, उत्पल भंडारी, सहदेव पंडित सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।