मधुबन थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत।
SHIKHAR DARPANSunday, August 17, 2025
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
मधुबन थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात और रविवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना डोभा में डूबने से हुई, जबकि दूसरी सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक, अतकी पंचायत के पथरिया गांव निवासी छोटू बेसरा उर्फ छठू मांझी (49 वर्ष), पिता चरका मांझी की मौत शनिवार देर रात डोभा में डूबने से हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं रविवार को धावाटांड़-अतकी मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से अकबकीटांड़ निवासी संखै सोरेन (56 वर्ष), पिता झरी मांझी की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।घटनाओं की जानकारी मिलते ही मधुबन थाना प्रभारी संजय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की जांच-पड़ताल में जुटी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।