Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह हाई स्कूल के समीप नाले में पड़ा मिला युवक का शव।

*स्कूल में पूजा का प्रसाद बनाने के लिए निकला था घर से, दो दिन बाद मिला युवक का शव।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

28 वर्षीय युवक संजय मल्लाह का शव मंगलवार की सुबह पचंबा गर्ल स्कूल के समीप गली के नाले में पड़ा मिला। जबकि मृतक का कपड़ा गर्ल स्कूल के मैदान में पड़ा हुआ पाया गया। इधर जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह पचंबा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच किया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक विकास मल्लाह इसी थाना इलाके के परसाटांड़ गांव का रहने वाला था। और एक फरवरी को सरस्वती पूजा का प्रसाद बनाने के लिए पचंबा गर्ल स्कूल आया था। लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। इस दौरान परिजनों ने विकास मल्लाह के लापता होने की जानकारी भी दो फरवरी को दिया था। जबकि दो दिन बाद आज उसका शव नाले में संदेहास्पद स्थिति में पड़ा मिला। वही पचंबा थाना पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाली, तो देखा कि मृतक 1 फरवरी को स्कूल से निकल कर स्कूल के सामने की गली की ओर जा रहा है। इसके बाद उसका कोई  पता नहीं चला। वही मृतक के गांव वाले की माने तो संजय मल्लाह एक फरवरी को ही घर से निकला था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.