निरीक्षण के क्रम में उन्होंने MCMC सेल, मीडिया सेल आदि का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
SHIKHAR DARPANWednesday, November 06, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
विधानसभा चुनाव 2024 के निमित्त आज 33 डुमरी विधानसभा क्षेत्र के समान्य प्रेक्षक आर्मस्ट्रोंग पेम और 30 जमुआ विधानसभा क्षेत्र के समान्य प्रेक्षक भावेश मिश्रा के द्वारा MCMC, मीडिया कोषांग आदि का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया तथा सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने MCMC/मीडिया कोषांग में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों/कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की क्रमवार जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके दायित्व के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अलावा MCMC कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा किए जा रहे पेड न्यूज के अनुश्रवण का रोस्टरवार पंजी की जांच की गई तथा कई दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान मीडिया कोषांग का निरीक्षण कर सभी पंजी की जांच की गई। मौके पर निर्वाची पदाधिकारी 33 डुमरी सह अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सामान्य प्रेक्षक के संपर्क पदाधिकारी, MCMC/मीडिया कोषांग के अधिकारी समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।