भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने कई छठ घाट का किया भ्रमण।
SHIKHAR DARPANWednesday, November 06, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह विधानसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत हुट्टी बाजार में छठ पूजा सामग्री का वितरण किया तत्पश्चात छठ घाट का भ्रमण किया।इस दौरान झरियागादी ,दीनदयाल,शिवशक्ति ,अरघाघाट ,मेट्रोस ,सिरसिया नया पुल ,आमघाट सिहोडीह,आश्रम रोड, बरगंडा,शास्त्रीनगर ,बनखंजो पेसरागढ़,बुढ़वा आहर , पचम्बा लखारी छठ घाट सहित कई छठ घाट का भ्रमण किया। छठ घाट भ्रमण के दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता सुभाष सिंहा,दीपक शर्मा,रंजित राय,सौरभ कुमार,सुधीर यादव,जीतू यादव,संदीप राय,बंटी तांती,रोहित चौड़े,रितेश सिंह,संजीत सिंह पप्पू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।