Type Here to Get Search Results !

गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के जोरबाद गांव में दो बच्चों की मौत ने पूरे गांव को गम में बदल दिया। गांव में पूजा की तैयारी जोरशोर से चल रही थी। लोग अस्तचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी कर ही रहे थे। इसी दौरान गांव के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गईं। घटना के सम्बंधित में मिली जानकारी के  अनुसार जमुई जिला के सुबोध यादव ने जोरबाद गांव में खटाल शुरू किया था।इसी क्रम में गुरुवार को सुबोध यादव के तीनों बच्चे गांव के गड्ढे में अपना मवेशी को नहाने के लिए घुसे थे तभी गड्ढे में पानी अधिक रहने के कारण तीनों बच्चे उसी में डूबने गए। हालांकि एक बच्चा खुद को बचाने में सफल रहा।लेकिन सुबोध यादव की 12 वर्षीय प्रियंका कुमारी और 10 वर्षीय नीरज यादव की मौत गड्ढे में भरे पानी में डूबने से हो गया। इस दौरान जब परिजनों को मामले की जानकारी मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ ग्रामीण भी घटनास्थल पहुंचे।वहीं जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच ली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.