हेमंत सरकार में भ्रष्टाचारियों और जमीन लुटेरों की मौज:- बाबूलाल मरांडी।
SHIKHAR DARPANTuesday, November 05, 2024
0
*संकल्प पत्र जारी होने के बाद गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी ने किया प्रेसवार्ता।
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
भाजपा का संकल्प पत्र पंच प्राण जारी होने के बाद मंगलवार को गिरिडीह में धनवार के भाजपा प्रत्याशी सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेसवार्ता किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष महादेव दुबे और विनय सिंह के साथ नवीन सिन्हा और राजेश जायसवाल भी शामिल हुए। प्रेसवार्ता के दौरान बाबूलाल मरांडी ने बड़े बेबाक अंदाज में कहा कि संकल्प पत्र राज्य हित में है। पिछले पांच साल में कई वर्ग जो कमजोर हुए हैं हेमंत सरकार में। उन्हें मजबूती प्रदान करना जरूरी है। ऐसे में भाजपा ने योजनाओं के जरिए जो रोडमैप तैयार किया है। उसी से हर वर्ग मजबूत होगा। इसी से जुड़े सवाल के जवाब में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद राजकोष में कोई बड़ा बोझ नहीं पड़ने वाला। बल्कि, कमजोर वर्ग को मजबूती के लिए ये जरूरी है। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में धनवार प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद हर हाल में राज्य में 10 मेडिकल कॉलेज का खुलना तय है।
जिसे राज्य में डॉक्टरों की संख्या बढ़े और स्वास्थ्य सेवा मजबूत हो सके। और इसे युवाओं को मौका भी मिलेगा। क्योंकि पिछले पांच साल में हेमंत सरकार तो सिर्फ घोषणा करती रही, लेकिन कोई बहाली हुआ नहीं। लेकिन भाजपा अपने संकल्प पत्र को पूरा करेगी। क्योंकि खुद कांग्रेस के अध्यक्ष खरगे कह चुके हैं कि कांग्रेस शासित राज्य सरकार वही एलान करे, जिसे पूरा किया जा सकता है। इसे जाहिर होता है कि कांग्रेस क्या क्या घोषणा कर सकती है कितना पूरा करने में सक्षम है। संथाल परगना समेत पूरे झारखंड में बढ़ते बांग्लादेशी घुसपैठिए के मुद्दे पर एक बार फिर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार के कांग्रेस और कड़ा निशाना साधा और कहा कि इनके वोट लेने और तुष्टिकरण की नीति के कारण राज्य में एक साजिश के तहत संथालियों और संतानियों की संख्या में बेहद कमी आई है।
जबकि 2011 के जनगणना में मुस्लिमों की आबादी कुछ और था, और अब कुछ और है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही बाबूलाल मरांडी ने जब तक भाजपा शासन में नहीं है तभी तक हर भ्रष्टाचारी और जमीन माफिया के आर्थिक लुटेरों की मौज है लेकिन जब भाजपा की सरकार बनेगी, तो जो हाल ऐसे भ्रष्टाचारियों का और भाजपा शासित राज्यों में हुआ है वो उनका होना तय है। लेकिन हेमंत सरकार में भाजपा और एनडीए विपक्ष में रहते हुए हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन करती रही। प्रेसवार्ता के दौरान धनवार भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि धनवार की जनता इस बार भी उन्हें समर्थन देगी। क्योंकि 2004, 2006 के बाद 2009 और 2014 में इसी धनवार की जनता उनका मालिक बनकर सेवा करने का पूरा मौका देती रही है। प्रेसवार्ता के जरिए बाबूलाल मरांडी ने भाजपा के संकल्प पत्र से जुड़े कई जानकारी दिया।