Type Here to Get Search Results !

स्ट्रांग रूम एवं मतदान बूथों का जेनरल ऑब्ज़र्वर अशिता मिश्रा ने किया निरीक्षण।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम एवं मतदान बूथों में एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी का अवलोकन मंगलवार को जेनरल ऑब्ज़र्वर अशिता मिश्रा के द्वारा किया गया ।जिसमे बूथों में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था ,शौचालय,बिजली ,पानी ,रैंप आदि सुविधाओं शामिल है।इस दौरान इन्होंने +2 प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पीरटांड़,मध्य विद्यालय चिरकी ,उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिशुनपुर,उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलूआपहाड़ी ,प्राथमिक विद्यालय घाटाडीह, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मधुबन ,मध्य विद्यालय कर्णपुरा,मध्य विद्यालय पालगंज,उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोखरना,मध्य विद्यालय खरपोक ,मध्य विद्यालय खुखरा ,मध्य विद्यालय बरियारपुर ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंडरिया टांड , महेशलिट्टी,जमडीहा ,प्राथमिक विद्यालय बरवा डीह,मोना टांड ,मध्य विद्यालय हरला डीह,उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंझलाडीह,आदि बूथों का निरीक्षण किया। इस दरम्यान मंजूर आलम अर्बन प्लानर मंजूर आलम ,नगर निगम,साथ में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज मराण्डी, प्रखण्ड पंचायती राज समन्वयक सचिन कुमार ,जेई अमित सिन्हा ,पंचायत सेवक दिनेश्वर महतो भी उपस्थित  थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.